Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री की ओर से मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

Punjab News: मुख्यमंत्री की ओर से मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड सिविल अस्पताल (Civil Hospital) के निर्माण में तेजी लाई जाए और इसे समय पर पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यहां अपनी सरकारी आवास पर इंस्टीट्यूट और सिविल अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

निर्माण के काम के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए

उन्होंने कहा कि यह संस्थान 21.41 एकड़ क्षेत्र में 418.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और इसमें 300 बिस्तरों का मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसमें मेडिकल छात्रों के लिए वार्षिक 150 सीटें होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मौजूदा मेडिकल अस्पताल कैंपस होशियारपुर में अत्याधुनिक अस्पताल में दो बेसमेंट, ग्राउंड और आठ मंजिलें होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में एक ऑडिटोरियम और सर्विस ब्लॉक, दो बेसमेंट और ग्राउंड और छह मंजिलें होंगी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे, जिसका निर्माण भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए जाएं।

Hospital
Hospital

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जगह पर मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम को समयबद्ध और तेजी से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।