Skip to content

Crime News: होटल में ब्रिटिश युवती के साथ रेप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Crime News: होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ की गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित इंग्लैंड (England) की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

पीड़ित की आरोपी युवक कैलाश से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। महिला गोवा से दिल्ली युवक से मिलने आई थी। दोनों एक होटल में रुके, जहां युवक ने महिला के साथ रेप किया।

महिला जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, लेकिन जब वह जाने की कोशिश कर रही थी, तब एक अन्य व्यक्ति ने मदद के बहाने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक कैलाश ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है।