Skip to content

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो फिर सुर्खियों में, मामला दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ शहर में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला जीरकपुर के माया गार्डन सिटी निवासी एक महिला की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में दर्ज किया गया है। उन्होंने वर्धन मान, पर्व कुमार, विनीत पॉल, अदीप सिंह और रोशन सिंह पर दिलजीत दोसांझ के शो के नकली टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

Diljit Dosanjh Concert
Diljit Dosanjh Concert

यह शो पिछले साल सेक्टर-34 में हुआ था। इसी तरह धोखाधड़ी का दूसरा मामला खरड़ के दर्पण सिटी निवासी महिला की शिकायत पर सेक्टर-36 थाने में दर्ज किया गया है। अजैब सिंह राणा और प्रोटियम फाइनेंस लिमिटेड सेक्टर-35 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डेढ़ लाख रुपये का लोन लिया था।

Watch on Daily Samvad