Skip to content

Donald Trump: ट्रंप ने कनाडा-मेक्सिको पर लगाया 25% टैरिफ, आज से हुआ लागू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेरिका। Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि मेक्सिको (Mexico) और कनाडा (Canada) पर 25% टैरिफ मंगलवार, 4 मार्च से प्रभावी होंगे। ट्रंप ने टैरिफ लागू करने में और समय देने से इनकार करते हुए कहा कि अब यह फैसला प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इससे तस्करी और अवैध अप्रवास पर रोक लगेगी। ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। साथ ही मैक्सिको और कनाडा के बाजार भी सुस्त नजर आए। हालांकि, अर्थशास्त्रियों और कनाडा के लोगों ने ट्रंप के इस फैसले पर नाराजगी जताई है।

चीन से माल पर 10% टैरिफ की घोषणा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक कनाडाई व्यवसायी ने कहा, "यह वास्तव में पागलपन है।" दोनों देशों को एक दूसरे से बहुत फायदा होता है। लेकिन यह बहुत निराशाजनक है।' बता दे कि फरवरी के पहले सप्ताह में, ट्रम्प ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25% टैरिफ और चीन से माल पर अतिरिक्त 10% टैरिफ की घोषणा की।

हालांकि, ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको को राहत देते हुए टैरिफ को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। फरवरी में ट्रंप ने कहा था, 'मेक्सिको और कनाडा अभी भी हमारे देश में भारी और अस्वीकार्य स्तर का नशीला पदार्थ ला रहे हैं। इन दवाओं का बड़ा हिस्सा, जिनमें से अधिकांश में फेंटेनल होता है, चीन में बनाई जाती हैं और चीन द्वारा आपूर्ति की जाती हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आने के बाद कई बार कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया है और उन्होंने ट्रूडो को 'गवर्नर' भी कहा है। ट्रंप कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की भी तैयारी में हैं।

Watch on Daily Samvad