Skip to content

Holiday News: होली के मौके पर बच्चों की लगी मौज, कल 15 मार्च को भी छुट्टी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Holiday News: देश में आज होली (Holi) मनाई जा रही है। होली के त्योहार पर स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण बच्चों को दिन भर खेलने का मौका मिलता है। इस साल होली के मौके पर सबसे ज्यादा छुट्टियां यूपी (UP) यानी उत्तर प्रदेश में हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 2 से 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। यूपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी रहेगी।

Holi
Holi

राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 13 मार्च (गुरुवार), 14 मार्च (शुक्रवार) और 15 मार्च (शनिवार) को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 मार्च 2025 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। इसके मुताबिक, यूपी के स्कूल अब 4 दिन बाद यानी सोमवार 17 मार्च को खुलेंगे।

School Holiday
School Holiday

राजस्थान में भी 3 दिन तक स्कूल बंद है। मध्य प्रदेश में 13 और 14 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही बिहार और झारखंड में सिर्फ 2 दिन छुट्टी रहेगी। हरियाणा सरकार ने भी 13 और 14 मार्च को होली की है। वहीं पंजाब में सिर्फ 14 मार्च को छुट्टी है।