Skip to content

Telangana: पुलिस ने दो पत्रकारों को सुबह घर से किया गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हैदराबाद। Telangana CM Revanth Reddy: पुलिस ने दो पत्रकारों को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन दो महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामाग्री पोस्ट की है। महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद देश के सियासत गरमा गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक तेलंगाना (Telangana) में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ( CM Revanth Reddy) के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में ऑनलाइन समाचार चैनल की प्रबंध निदेशक और एक रिपोर्टर (Reporter) को गिरफ्तार कर लिया गया।

Jaournalist
Journalist

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री

हैदराबाद (Hyderabad) साइबर अपराध पुलिस ने पी रेवती और बी संध्या को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने गिरफ्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।

Journalist Arrest in Telangana
Journalist Arrest in Telangana

क्या यही है आपकी ‘मोहब्बत की दुकान

राव ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “क्या यही है आपकी ‘मोहब्बत की दुकान', राहुल गांधी जी? सुबह के समय दो महिला पत्रकारों को गिरफ्तार करना। उनका अपराध क्या है? अक्षम और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के बारे में जनता की राय को आवाज देना। पिछली बार जब मैंने देखा था तो भारत का संविधान, जिसे आप नियमित रूप से साथ लेकर घूमते हैं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आजादी देता है, राहुल गांधी जी।

हैदराबाद पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, शहर में कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के रूप में कार्यरत शिकायतकर्ता को 10 मार्च को इंटरनेट पर एक ‘अपमानजनक' वीडियो मिला। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑनलाइन समाचार चैनल का प्रतिनिधि कथित तौर पर ‘भड़काऊ' तरीके से एक अज्ञात व्यक्ति का साक्षात्कार लेते हुए दिखा।

Telangana CM Revanth Reddy
Telangana CM Revanth Reddy

मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक' टिप्पणी

पुलिस ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक' टिप्पणी की, जो स्पष्ट रूप से चैनल द्वारा रेवंत रेड्डी को बदनाम करने और झूठा प्रचार करने के जानबूझकर किए गए प्रयास को दर्शाता है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से वीडियो प्रसारित किया गया, जिससे यह वायरल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन समाचार चैनल की प्रबंध निदेशक रेवती और समाचार चैनल की रिपोर्टर संध्या को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेलंगाना के किसानों की हताशा और दुर्दशा दिखाने के अपराध में पत्रकारों को गिरफ्तार करने पर कांग्रेस की आलोचना की।