Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में फ्रैंड्स बैकरी, रसीला नगर समेत 3 कामर्शियल इमारतों पर एक्शन, RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की थी शिकायत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) की सख्ती के बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आखिर तीन महीने बाद डा. भीम राव अंबेडकर चौक के पास बन रही फ्रैंड्स बैकरी (Friends Bakery) की इमारत का काम रुकवा दिया है। इसके अलावा शहर में तीन जगहों पर अवैध रूप से बन रहे कामर्शियल निर्माण का काम रोका गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने ये कार्रवाई की है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर अजय कुमार और महिंदर कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए फ्रैंड्स बैकरी की इमारत का काम रोक दिया है। एटीपी ने बताया कि बिना मंजूरी के ही फ्रैंड्स बैकरी के मालिक ने इमारत में रद्दोबदल शुरू कर दिया था, जिससे इसका काम रोक दिया गया है।

Nakodar Road Illegal Building
Nakodar Road Illegal Building

रसीला नगर आश्रम के साथ निर्माण रोका

इसके अलावा आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने जालंधर वेस्ट हलके के रसीला नगर आश्रम के साथ बन रही अवैध कमर्शियल कांप्लेक्स का काम रोका गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि इसकी शिकायत कमिश्नर से की गई थी।

Raseela Nagar
Raseela Nagar

इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने डा. भीम राव अंबेडकर चौक के पास ही सब-वे के साथ अवैध रूप से कामर्शियल इमारत में लिफ्ट का वेल बनाया जा रहा था। एटीपी के मुताबिक फ्रंट पार्किंग एरिया में लिफ्ट के लिए वेल बनाई जा रही थी, जिससे उसका काम रुकवा दिया है।

Nakodar Roadो Illegal Building
Nakodar Road Illegal Building

Watch on Daily Samvad