Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में इस इलाके को 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने घेरा, रोड गलियां सील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में जो भी नया पुलिस कमिश्नर आता है, उसे दिखाने के लिए जालंधर पुलिस के कुछ अधिकारी काजी मंडी (Qaji Mandi) पर चढ़ाई कर देते हैं। इसी क्रम में आज भारी पुलिस बल नशे के खिलाफ कार्रवाई को दिखाने के लिए एक बार फिर से काजी मंडी में छापेमारी करने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जालंधर (Jalandhar) पुलिस द्वारा आज शनिवार को सुबह सुबह काजी मंडी में ऑपरेशन कासो के तहत भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन किया। पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया और फिर घरों की तलाशी ली गई। नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों पर नकेल कसने के लिए सिटी पुलिस की टीमों द्वारा ये सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

जालंधर में इस इलाके को 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने घेरा
जालंधर में इस इलाके को 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने घेरा

काजी मंडी में ऑपरेशन कासो

आज सुबह से ही टीमें उक्त एरिया में काम करना शुरू कर चुकीं थी। किसी के उठने से पहले ही पुलिस टीमों ने रेड कर दी। चेकिंग के लिए कई थानों के एसएचओज और एरिया एसीपी सहित कई मुलाजिम पहुंचे थे। अधिकारियों ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ये ऑपरेशन चलाया गया है।

सुबह 7 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन कासो में 100 से ज्यादा मुलाजिम चेकिंग करने के लिए पहुंचे। ऑपरेशन के दौरान उन लोगों के घरों की चेकिंग की गई, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं या फिर संदिग्ध है। 20 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई।

Police Raid
Police Raid

सर्च ऑपरेशन चलाया

बता दें कि काजी मंडी शहर के बीचो बीच एक ऐसा एरिया है, जोकि गलत गतिविधियों के लिए मशहूर है। उक्त एरिया में ट्रैप लगाकर आज ये सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, शहर के कई इलाकों में सरेआम नशा बेचा जाता है, इसकी भनक पुलिस को भी है, लेकिन जहां नशा बेचा जाता है, पुलिस वहां सर्च ही नहीं करती।

Watch on Daily Samvad