Skip to content

Punjab News: अमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नवीन प्रयासों के लिए डॉक्टरों की सराहना की

Punjab News: अमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नवीन प्रयासों के लिए डॉक्टरों की सराहना की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के सिर और गर्दन की सर्जरी एवं ई.एन.टी. विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ई.एन.टी. सर्जिकल कॉन्क्लेव-2025 का उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव के दौरान रोबोट की सहायता से कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों के इलाज और सिर व गले के कैंसर की सर्जरी से जुड़ी नवीनतम पहल को उजागर किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अमन अरोड़ा ने पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयासों और समर्पण की भावना से सेवाएं प्रदान करने वाले डॉक्टरों, विशेष रूप से ई.एन.टी. विशेषज्ञों की सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन नवीनता और ज्ञान के आदान-प्रदान को दर्शाता है, जो हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक हैं।

डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ऐसी पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो चिकित्सा कौशल को बढ़ाकर प्रदेश के नागरिकों को लाभ पहुंचाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि रोबोटिक सर्जरी पर हुई चर्चा स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाने में सहायक होगी।

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में ई.एन.टी. विभाग के निदेशक डॉ. अशोक गुप्ता द्वारा यह सर्जिकल सम्मेलन ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसायटी और पंजाब मेडिकल काउंसिल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कॉन्क्लेव में ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के जूनियर और सीनियर रेजिडेंट सहित 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में ई.एन.टी. में नवीनतम तकनीकों और सिर व गले के कैंसर के उपचार में रोबोटिक सर्जरी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में लाइव सर्जरी सत्र, ऑपरेटिंग फैकल्टी के साथ बातचीत, पैनल चर्चाएं, पोस्टर प्रस्तुतियां और क्विज़ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

Watch on Daily Samvad