Skip to content

Punjab News: अमृतसर में मंदिर पर हमला करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में मंदिर पर हमला करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुआ है। इसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी है। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) में मंदिर पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वालों के साथ मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ एयरपोर्ट रोड पर होटल रेडिसन के पास हुई है। दोनों आरोपियों को गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Blast In Amritsar
Blast In Amritsar

ठाकुरद्वारा मंदिर में धमाका

एनकाउंटर के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में धमाका हुआ था। सीसीटीवी से साफ पता चला था कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक थे, जिन्होंने मंदिर पर बम जैसी कोई वस्तु फेंककर हमला किया था।

Watch on Daily Samvad