Skip to content

Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार, चालान दायर करने के बदले और मांग रहा था 10,000 रुपए

Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार, चालान दायर करने के बदले और मांग रहा था 10,000 रुपए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत कपूरथला के थाना सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) कुलविंदर सिंह को 3,500 रुपए रिश्वत (Bribe) लेने और 10,000 रुपए की और रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को एक कपूरथला निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

चालान दायर करने के बदले 10,000 रुपए और मांगे

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने उक्त थाने, में एक मामला दर्ज करवाया था और उस केस के जांच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने अदालत में चालान पेश करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर चालान दायर करने के बदले रिश्वत देने के लिए कहा था।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए और यह सामने आया कि उक्त ए.एस.आई. पहले ही 3,500 रुपए रिश्वत ले चुका था और चालान दायर करने के बदले 10,000 रुपए और मांग रहा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad