Skip to content

Punjab News: किसानों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में राजेवाल समेत कई किसान नेता

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को चंडीगढ़ (Chandigarh) में होने वाले प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मंगलवार को किसानों पर एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेता दिलबाग सिंह गिल को घर में नजरबंद किया गया है।

इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

सूत्रों के मुताबिक पुलिस संगरूर में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहां के घर भी पहुंची थी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। किसानों पर कार्रवाई को लेकर SKM ने 11 बजे लुधियाना में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

भगवंत मान मीटिंग छोड़कर चले गए

यहां हम आपको बता दे कि सोमवार को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में SKM नेताओं की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मीटिंग हुई थी। इसी दौरान भगवंत मान और किसानों में बहस हो गई। इसके बाद भगवंत मान मीटिंग छोड़कर चले गए थे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा- लगभग 35 किसान संगठनों द्वारा चंडीगढ़ में प्रस्तावित मोर्चे से पहले पुलिस ने राज्यभर में किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की हैं। इनमें किसान मजदूर मोर्चे के नेता मनजीत सिंह राय और बीकेयू क्रांतिकारी के सुरजीत सिंह फूल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

Watch on Daily Samvad