Skip to content

Punjab News: पंजाब में उद्योगपतियों को बड़ी राहत, OTS स्कीम को दी मंजूरी

Punjab News: पंजाब में उद्योगपतियों को बड़ी राहत, OTS स्कीम को दी मंजूरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब (Punjab) की मान सरकार द्वारा उद्योगपतियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में 2 ओटीएस योजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिससे उद्यमियों को काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट ने भूमि संवर्द्धन के लिए ओटीएस योजना को हरी झंडी दे दी है। भूमि वृद्धि बकाया पर 8% फ्लैट ब्याज लिया जाता है। इसके अलावा चक्रवृद्धि ब्याज और जुर्माना भी माफ कर दिया गया है। यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी।

कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति (इंडस्ट्री पॉलिसी) लाई जाएगी। सरकार की कोशिश है कि इसे देश के अन्य राज्यों से बढ़िया बनाया जाए।

Watch on Daily Samvad