Punjab News: सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) राज्य में धुंध के मौसम के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए कैट आईज़ लगाने संबंधी कार्रवाई विचाराधीन है। उक्त प्रगटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब विधानसभा में पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली के द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीन 390 किलोमीटर राष्ट्रीय मार्गों और 1287 किलोमीटर राज्य सड़कों (स्टेट हाईवे, एम.डी.आर., ओ.डी.आर.) के अपग्रेडेशन का काम किया गया है और सफेद पट्टी भी ठेकेदारों द्वारा लगाई गई। सफेद पट्टी की देखरेख भी कम से कम तीन साल तक उसी ठेकेदार से करवाई जा रही है।

अजीतपाल सिंह कोहली के सप्लीमेंटरी सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कों पर हादसों को रोकने में मददगार साबित होने वाली कैट आईज़ लगाने संबंधी कार्रवाई पंजाब सरकार के विचाराधीन है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *