Skip to content

Punjab News: शहर में अंधाधुंध फायरिंग, दहल उठा ये इलाका, सुबह-सुबह एनकाउंटर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने एक बार फिर से एनकाउंटर किया है। खबर के मुताबिक मोगा पुलिस (Moga Police) ने सुबह-सुबह एनकाउंटर (Encounter in Punjab) किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

जानकारी के मुताबिक मोगा (Moga) पुलिस पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Encounter In Punjab
Encounter In Punjab

पिस्टल भी बरामद

बदमाश से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों डाला गांव में एक पंचायत सदस्य के घर पर 2 युवकों ने दिनदहाड़े फायरिंग की थी।

इसी मामले में उक्त बदमाश की पुलिस को तलाश थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। आपको यह भी बता दें कि पिछले दिनों जगराओं और लुधियाना पुलिस की भी बदमाश से मुठभेड़ हो चुकी है।

Watch on Daily Samvad