Skip to content

Punjab News: पंजाब में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 6 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद

Punjab News: पंजाब में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 6 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) की सख्ती के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। आज अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया ऑपरेशन के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) पुलिस ने उसके पास से छह .32 बोर की पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से पंजाब में तस्करी करके लाए गए थे। आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाना था।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क

काउंटर इंटेलिजेंस टीमें अब इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

https://twitter.com/DGPPunjabPolice/status/1895679524907729340

गिरफ्तार आरोपी गुरबाज सिंह कुख्यात अपराधी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या, डकैती और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और यह अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है।

Watch on Daily Samvad