Skip to content

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची पादरी बजिंदर मामले की पीड़ित, लगाई मदद की गुहार

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची पादरी बजिंदर मामले की पीड़ित, लगाई मदद की गुहार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मोहाली कोर्ट द्वारा पादरी बजिंदर (Bajinder Singh) को दोषी ठहराए जाने के बाद शनिवार को दो पीड़ित महिलाएं श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं। जहां उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस दौरान जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने दोनों महिलाओं को न्याय और मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बजिंदर ने न सिर्फ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी गलत काम किया।

खिलाफ बोलने पर मिल रही धमकियां

उन्होंने कहा कि बजिंदर के खिलाफ बोलने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि बजिंदर सिंह बहरूपिया है, वह चर्च में जो कुछ भी दिखाता था वह पहले से तय होता था। लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

Jalandhar News: पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप
Jalandhar News: पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप

आपको बता दें कि ये दोनों महिलाएं आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची हैं। इनमें से एक रेप पीड़िता है, जबकि दूसरी महिला है जिसका हालिया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बजिंदर उसे पीटते हुए दिख रहा है।

रेप पीड़िता ने कहा कि बजिंदर ने उसे और अन्य महिलाओं को डराने की कोशिश की. बजिंदर धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है और विरोध करने पर उनकी पिटाई करता है। कई लड़कियाँ अभी भी डर के मारे चुप हैं क्योंकि उन्हें भी धमकी दी गई थी कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा।

Watch on Daily Samvad