Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

साथ ही हाल ही में हुई बारिश के बाद राज्य में स्थिति में सुधार हुआ है। पंजाब के 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और संगरूर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

जबकि अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी की भी संभावना है।

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। पिछली बारिश के दौरान पंजाब के अमृतसर और पटियाला में ओलावृष्टि हुई थी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *