Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज से वैशाख माह की शुरुआत, भगवान विष्णु की करें पूजा; जाने पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 13 April 2025: आज 13 अप्रैल 2025 की तारीख है, रविवार (Sunday) का दिन है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है। यह महीना भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा माना जाता कि जो साधक इस महीने भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (13 April 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग।

Lord Vishnu
Lord Vishnu

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 April 2025)

पंचांग के अनुसार, आज वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूर्ण रात्रि रहेगी।
ऋतु - वसंत

चन्द्र राशि - कन्या

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 52 मिनट पर

चन्द्रोदय - रात 07 बजकर 14 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 13 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - शाम 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से शाम 05 बजकर 13 मिनट तक।

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

करें इन मंत्रों का जाप

ॐ नारायणाय नमः।।
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।