Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसरों में फेरबदल, बिल्डिंग ब्रांच से इस कर्मचारी को हटाया, पढ़ें कमिश्नर का आदेश

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसरों में फेरबदल, बिल्डिंग ब्रांच से इस कर्मचारी को हटाया, पढ़ें कमिश्नर का आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के दो अधिकारियों और एक सेवादार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें एक हेड ड्राफ्ट्समैन और एक ड्राफ्ट्समैन का एरिया बदला गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) के निर्देश पर कमिश्नर गौतम जैन ने बिल्डिंग ब्रांच में फिर से फेरबदल कर दिया है। हेड ड्राफ्ट्समैन शविंदरपाल कौर और ड्राफ्ट्समैन गुरदेव सिंह का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। इसके साथ सेवादार को हटा दिया गया है।

पढ़ें कमिश्नर का आदेश

इनका कार्यक्षेत्र बदला

हेड ड्राफ्ट्समैन शविंदरपाल कौर को अब 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 और 20 नंबर सैक्टर का काम सौंपा गया है। इसी तरह ड्राफ्ट्समैन गुरदेव सिंह को 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 10 नंबर सैक्टर का काम दिया गया है। इसके साथ ही सेवादार सचिन कुमार को बिल्डिंग ब्रांच से हटाकर बुढापा पेंशन में भेजा गया है।

Watch on Daily Samvad