Skip to content

Punjab News: पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन की एचएमवी यूनिट ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन

Punjab News: पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन की एचएमवी यूनिट ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: हंस राज महिला महा विद्यालय के एचएमवी यूनिट (पीसीसीटीयू) की ओर से डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली तथा प्रिंसिपल की ओर से कॉलेज को ऑटोनोमस संस्था बनाए जाने की कोशिश को लेकर कॉलेज के अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसलिए कॉलेज के सभी अध्यापकों की ओर से काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई। ऑटोनोमस बनाने की कोशिश कारण डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट के विरुद्ध रोष की भावना इसलिए भी है क्योंकि इस बारे में एचएमवी यूनिट के ओहदेदारों ओर से बारबार डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी से इस बाबत मीटिंग की मांग की गई परन्तु इस मांग को नज़रअंदाज़ किया गया।

संघर्ष को और तेज करेंगे

यूनिट के ओहदेदारों ने आज यह ऐलान किया कि यदि मैनेजमेंट की यह कोशिश जारी रही और उन्होंने अपना फैसला न बदला तो पीसीसीटीयू के निर्देश में इस संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों में पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के आठ सरकारी कॉलेजों को ऑटोनोमस बनाने की कार्यवाही शुरू की गई थी परन्तु हर तरफ से हुई विरोधता के कारण सरकार को अपना यह फैसला वापिस लेना पड़ा था।

Watch on Daily Samvad