Skip to content

Shooting In USA: अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 2 की मौत और 6 घायल

Shooting In USA: अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 2 की मौत और 6 घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेरिका। Shooting In USA: अमेरिका (America) में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में भीषण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। आरलैंडो स्थित न्यूज स्टेशन डब्ल्यूएफटीवी9 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कि दो लोग मारे गए हैं।

दो लोगों ने की गोलीबारी

वहीं इस घटना में 6 लोग घायल हुए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि दो लोगों ने गोलीबारी की। इनमें से एक हमलावर को मार गिराया गया है और दूसरा हिरासत में है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि हमलावर ने किस वजह से गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी को शर्मनाक बताया है।

Watch on Daily Samvad