Skip to content

America News: अमेरिका में 2 भारतीय छात्रों के साथ भयानक हादसा, मौके पर हुई मौत

America News: अमेरिका में 2 भारतीय छात्रों के साथ भयानक हादसा, मौके पर हुई मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका ( America ) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) में भयानक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि वहां एक कार पेड़ से टकराकर सीधा पुल से जा गिरी। जिसमें दो भारतीय दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई है।

एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल

वहीं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों की पहचान सौरभ प्रभाकर और मानव पटेल के रूप में हुई है जोकि 'क्लिवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी' में पढ़ रहे थे। [caption id="attachment_71256" align="alignnone" width="800"] मृतक सौरभ प्रभाकर की फाइल फोटो मृतक सौरभ प्रभाकर की फाइल फोटो[/caption] दूतावास ने 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,' सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ, जिसमें क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के 2 भारतीय छात्र मानव पटेल और सौरव प्रभाकर की जान चली गई। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। वाणिज्य दूतावास परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।'

Watch on Daily Samvad