Skip to content

Bank Holidays: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: अगर आप जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने जून 2025 में देशभर में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियां निर्धारित की हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इनमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य स्तरीय त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने बैंकिंग कार्यों की योजना बना लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

जून 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 जून (रविवार) साप्ताहिक अवकाश 6 जून (शुक्रवार) बकरीद (केरल में बैंक बंद) 7 जून (शनिवार) बकरीद (गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोड़कर अन्य राज्यों में बैंक बंद) 8 जून (रविवार) साप्ताहिक अवकाश 11 जून (बुधवार) संत कबीर जयंती / सागा दावा (सिक्किम और मेघालय में बैंक बंद) 14 जून (शनिवार) दूसरा शनिवार (सभी बैंकों में अवकाश) 15 जून (रविवार) साप्ताहिक अवकाश 22 जून (रविवार) साप्ताहिक अवकाश 27 जून (शुक्रवार) रथ यात्रा / कांग (ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद) 28 जून (शनिवार) चौथा शनिवार (सभी बैंकों में अवकाश) 29 जून (रविवार) साप्ताहिक अवकाश 30 जून (सोमवार) रेमना नी (मिजोरम में बैंक बंद) कई छुट्टियां राज्य-विशेष हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करें।