Skip to content

BSNL News: बीएसएनल का सबसे बड़ा आफर, अब कम पैसे में मिलेंगे 600GB डाटा

BSNL News: बीएसएनल का सबसे बड़ा आफर, अब कम पैसे में मिलेंगे 600GB डाटा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। BSNL News: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मदर्स डे के खास मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म प्लान की वैधता को बढ़ाकर 380 दिन कर दिया है, जो पहले सिर्फ 365 दिन तक ही वैध था। यह ऑफर 7 मई से 14 मई तक के लिए सीमित है और केवल BSNL की वेबसाइट या मोबाइल एप से रिचार्ज करने पर ही मान्य होगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) का 1,999 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान अब 365 नहीं बल्कि पूरे 380 दिन की वैधता के साथ आ रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा (देशभर में कहीं भी) के अलावा फ्री नेशनल रोमिंग, 100 फ्री SMS प्रति दिन और कुल कुल 600GB डाटा मिलता है। [caption id="attachment_9972" align="aligncenter" width="800"] BSNL BSNL[/caption]

BSNL के 1,499 रुपये वाले प्लान में भी बढ़ी वैधता

BSNL का 1,499 रुपये वाला प्लान आमतौर पर 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। लेकिन अब मदर्स डे ऑफर के तहत इसकी वैधता बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है।

PRBT सेवा होगी बंद, AI से मिलेगी नई सुविधा

BSNL ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पुरानी पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) सेवा को बंद करने की घोषणा की है। इसके स्थान पर कंपनी एक AI-आधारित नई सर्विस शुरू करने जा रही है, जिसे खासतौर पर एंटरप्राइज कस्टमर्स के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। बता दें कि BSNL ने फरवरी में ग्राहक घटाने के बाद मार्च में शानदार वापसी की और 49,177 नए ग्राहक जोड़े। इसके साथ अब कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 9.10 करोड़ तक पहुंच गई है। फरवरी में कंपनी ने लगभग 5.67 लाख ग्राहक खो दिए थे।

Watch on Daily Samvad