Canada News: कनाडा में खालिस्तानी अपनी हरकतों से नहीं आ रहे बाज, गुरुद्वारे से निकाली एंटी-हिंदू परेड

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, टोरंटो। Canada News: कनाडा (Canada) में एक बार फिर हिंदुओं के खिलाफ प्रदर्शन करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि कनाडा में खालिस्तानियों द्वारा हिंदुओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के टोरंटो (Toronto) के माल्टन गुरुद्वारा में खालिस्तानियों द्वारा हिंदू विरोधी परेड निकाली गई और हिंदुओं को निर्वासित करने का ऐलान किया गया है। कनाडाई पत्रकार इस हिंदू विरोधी परेड का एक वीडियो शेयर किया। और पूछा कि क्या कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी खालिस्तानियों से निपटने में पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से अलग होंगे।

Canada News
Canada News

बोर्डमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शॉन बिंदा नामक एक यूजर द्वारा साझा की गई।। पोस्ट में, बिंदा ने उल्लेख किया कि माल्टन गुरुद्वारे में खालिस्तानी समूह ने 800,000 हिंदुओं को भारत वापस भेजने की मांग की और इसे ‘खालिस्तानी आतंकवादी समूह की ओर से हिंदू विरोधी घृणा’ करार दिया।

पीएम समेत कईयों के पुतले

खालिस्तानियों की इस हिंदू-विरोधी रैली में न सिर्फ खालिस्तान के झंडे दिखाई दिए, बल्कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) के पुतले भी दिखे।

 

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *