Canada News: कनाड़ा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी, पति-पत्नी ठग ट्रैवल एजैंट के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना/कुरुक्षेत्र। Canada News: कनाडा में स्टडी (Study in Canada) और कनाडा में नौकरी (Job in Canada) का झांसा देकर पति-पत्नी ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने दो युवकों से करीब 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित युवक जब अपने पैसे वापस मांगने पहुंचे ट्रैवल एजैंट दंपति ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मामला कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के पिहोवा से जुड़ा है। कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर शातिर पति-पत्नि ने लुधियाना (Ludhiana) और मोहाली (Mohali) के 2 युवकों के साथ 30 लाख रुपए की ठगी की है। युवकों ने अपने पैसे और पासपोर्ट मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

Jobs In Canada
Jobs In Canada

विजय और तमन्ना ने की ठगी

लुधियाना के अवतार सिंह और मोहाली के साहिल के मुताबिक, वे कनाडा जाना चाहते थे। नवंबर 2022 में उनकी मुलाकात मोहाली के एक एजेंट ने पिहोवा के विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना से कराई थी। विजय और तमन्ना ने खुद को भारत सरकार से ऑथोराइज्ड एजेंट बताकर कनाडा भेजने के लिए 30-30 लाख रुपए मांगे थे।

डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख दिए

पहली किस्त में आरोपी उनसे 15-15 लाख रुपए नकद ले गए। बकाया रकम वीजा लगने के बाद देनी थी। 7 नवंबर 2022 को आरोपी डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख रुपए पिहोवा थाने के पास से आकर ले गए।

Canada News
Canada News

उसके बाद 4 दिसंबर को वीजा आने का झांसा देकर जिला कोर्ट कुरुक्षेत्र के पास से 10-10 लाख रुपए लिए और अगले दिन बकाया रकम देकर वीजा और पासपोर्ट ले जाने के लिए अपने घर बुलाया था।

घर पर लटका मिला ताला

अगले दिन वे घर पहुंचे तो उनके मकान पर ताला लटका मिला। मई 2023 में उनको विजय और तमन्ना के घर वापस आने की जानकारी मिली। वे उनके घर आए तो उन्होंने 4-5 महीने में उनकी रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन फरवरी 2025 में दोबारा पैसे मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी।

पति-पत्नी पर पहले भी केस दर्ज

थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना निवासी पूजा कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई पर्चे दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *