Skip to content

CBSE Result: विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 6 को नहीं बल्कि इस दिन होगा घोषित

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। CBSE Result: देशभर के लाखों विद्यार्थी CBSE बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे 2025 के सीबीएसई बोर्ड के परिणाम नजदीक आ रहे हैं, परिणामों की घोषणा के संबंध में कई भ्रामक दावे और फर्जी आधिकारिक पत्र सामने आ रहे हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी बीच सोशल मीडिया पर नतीजों को लेकर पोस्ट वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 6 मई को घोषित किया जाएगा। वहीं CBSE द्वारा इस दावे को खारिज कर कहा गया है कि यह नोटिस फर्जी है, जिसमें कहा गया है कि कक्षा 10 के परिणाम 6 मई को घोषित किया जाएगा।  

यह नोटिस फर्जी है

CBSE द्वारा नोटिस में कहा गया है कि 2 मई 2025 का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि फर्जी है। 2025 में घोषित होने वाले 10वीं/12वीं के परिणाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम एक ही दिन घोषित करता है। इसके चलते बच्चों को सलाह दी जाती है कि नतीजों को लेकर वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें।

Watch on Daily Samvad