Skip to content

Fire In Hotel: होटल में लगी भीषण आग, बच्चे सहित चार लोग जिंदा जले, बचाव कार्य जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अजमेर। Fire In Hotel: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि होटल में भयानक आग लग गई है जिसमें 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक अजमेर ( Ajmer ) के डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में आज सुबह भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे।

बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए

इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई है। लेकिन आग में 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं डेढ़ साल के बच्चे सहित 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। बताया जा रहा है कि होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है। इसलिए बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मरने वालों में नई दिल्ली मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40) भी शामिल हैं। इसके अलावा एक 30 साल की महिला, 20 साल का युवक और 40 साल का एक व्यक्ति भी मृतकों में शामिल है। वहीं डेढ़ साल का इब्राहिम, कृष्णा, अल्का, धवन घायल हैं।