Skip to content

Haryana News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला

Haryana News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा ( Haryana ) सरकार ने HSSC के माध्यम से होने वाली ग्रुप-डी के 7596 पदों में से DSC और OSC के लिए 1209 पद आरक्षित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। चयन प्रक्रिया CET स्कोर के आधार पर मेरिट और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए की जाएगी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार, ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (DSC) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (OSC) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, BCA, BCB, EWS, PH, ESP, ESM आदि वर्गों के लिए भी आरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के विजन को साकार करता है।