Skip to content

Haryana News: सीएम की बड़ी कार्रवाई, इस सरकारी अधिकारी को किया सस्पेंड

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: जन संवाद पोर्टल एवं सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बैठक में गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय के कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया गया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर वहीं, करनाल ( Karnal ) के टिकरी गांव में पीपीपी में फर्जी नाम जोड़ने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित दूसरी किश्तों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

साथ ही सभी अतिरिक्त उपायुक्तों को CRID से संबंधित लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शाहाबाद की एक कॉलोनी में गलत तरीके से जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव कार्यालय की विजिलेंस शाखा को सिफारिश भेजी गई।