Skip to content

Indo-Pak Conflict: बस में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, बंद किए ये रूट

Indo-Pak Conflict: बस में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, बंद किए ये रूट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Indo-Pak Conflict: भारत ( India ) और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के हमीरपुर जिले से पड़ोसी राज्य पंजाब तक के बस रूट निलंबित कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर एचआरटीसी मुख्यालय की ओर से गुरुवार रात जारी निर्देशों के बाद इन बस रूटों को निलंबित कर दिया गया है, जिसमें अमृतसर, जालंधर, पठानकोट और कटरा जाने वाली बसें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। हमीरपुर जिले में एचआरटीसी डिवीजन मैनेजर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, इसलिए एहतियात बरती जा रही है। यह सुनिश्चित किया गया है कि एचआरटीसी की बसें संवेदनशील राज्यों में न भेजी जाएं।