डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब में जालंधर-फगवाड़ा के बीच नैशनल हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छात्र की पहचान कार्तिक रेड्डी के रूप में हुई है, जो विशाखापट्टनम का निवासी है। उक्त छात्र ने मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर सोने के गहने लूट लिए थे।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के सबसे पॉश इलाके मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर घर से गहने और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 21 साल के बीटेक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जोकि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली यूनिवर्सिटी का छात्र है।
[caption id="attachment_30462" align="aligncenter" width="800"]
Murder in Mota Singh Nagar Jalandhar[/caption]
आरोपी बीटेक का स्टूडेंट
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कार्तिक रेड्डी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से विशाखापट्टनम का रहने वाला है। लवली यूनिवर्सिटी में वह बी-टेक की पढ़ाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने वारदात से पहले रेकी की थी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
मां-बहन खेती कर चलाते थे
डीसीपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपी ने घर से दो सोने की कंगन और दो अंगूठियां चुराई थीं। आरोपी ने एक लाख रुपए का स्टडी लोन लिया हुआ था, उसकी को चुका न पाने से असमर्थ होकर उसने चोरी करने का प्लान बनाया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां और बहन दोनों खेती कर किसी तरह घर का गुजारा करती हैं।
[caption id="attachment_30461" align="aligncenter" width="800"]
Vinod Duggal Jalandhar[/caption]
पुलिस ने दबोचा
थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में पड़ते मोता सिंह नगर में बीते दिन 70 साल की विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या कर दी गई और गहने चोरी कर लिए गए। घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें पता चला कि उसने लोन चुकाने के लिए हत्या की और फिर गहने चोरी कर फरार हो गया था।