Skip to content

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज को लेकर आई बड़ी खबर, पदयात्रा पर लगी रोक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, वृंदावन। Premanand Maharaj: वृंदावन ( Vrindavan ) के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, जिसके कारण उनकी रात्रि पदयात्रा और दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर श्री हित राधा केली कुंज आश्रम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी है। बता दे कि प्रेमानंद महाराज किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। महाराज की रात्रि पदयात्रा, जो रात 2 बजे शुरू होती थी, अब अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इस निर्णय से उनके भक्तों में मायूसी छा गई है। आश्रम की ओर से भक्तों से अपील की गई है कि वे महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दर्शन के लिए आने से बचें। भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, आश्रम ने यह निर्णय लिया है ताकि महाराज की सेहत में सुधार हो सके।