Skip to content

Punjab News: सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले चरणजीत चन्नी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए : सुशील रिंकू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर बड़ा सियासी प्रहार किया है। सुशील रिंकू ने कहा कि कांग्रेसी नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने हमारी सेना पर सवाल उठाए हैं। चन्नी ने फिर से कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत चाहिए। कांग्रेस और गांधी परिवार की मानसिकता कैसी है कि वह देश की सेना पर ही सवाल खड़ा कर देते हैं, उन्हें झूठा बताया जाता है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने चरणजीत सिंह चन्नी को झूठा इंसान करार दिया। रिंकू ने कहा कि अगर पाकिस्तान से चन्नी को इतना ही प्यार है, तो वह पाकिस्तान चले जाएं। बार-बार हमारी सेना और हमारे जवानों की बहादुरी पर उंगली न उठाए। चन्नी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए देश और हमारे वीर जवाने को खिलाफ बोल रहे हैं। [caption id="attachment_28329" align="aligncenter" width="800"] MP Charanjit Singh Channi Missing Posters In Jalandhar MP Charanjit Singh Channi Missing Posters In Jalandhar[/caption]

चन्नी के गुमशुदा होने के पोस्टर लग रहे हैं

रिंकू ने कहा कि जालंधर के तमाम इलाकों में चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा होने के पोस्टर लग रहे हैं, चन्नी गायब हैं। रिंकू ने कहा कि कांग्रेस बार बार कहती है कि पाकिस्तान सच बोल रहा है, हमारी सेना नहीं। जबकि पाकिस्तान ने तो दुहाई दे देकर बोला है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारा नुकसान किया है।

कांग्रेस कर रही है गंदी राजनीति

सुशील रिंकू ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भारतीयों पर हमला हुआ है, कई बेगुनाहों का कत्ल किया गया है। मगर कांग्रेस अपनी गंदी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है। यह बड़े ही शर्म की बात है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ऐसा बयान दे रहे हैं।