Weather Update: बिजली गिरने से बच्ची की मौत, पंजाब-हिमाचल और हरियाणा में अलर्ट जारी, उत्तराखंड में बादल फटा, कई टूरिस्ट फंसे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab), हिमाचल (Himachal) और हरियाणा (Haryana) समेत देश के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 26 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग (IMD) ने यूपी (UP)-बिहार (Bihar) में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, सेंट्रल और नॉर्थ इंडिया में 7-8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।

बिजली गिरने से बच्ची की मौत

उधर, जयपुर में रविवार को बिजली गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। सीकर में तेज बारिश के चलते जलभराव हुआ। UP के 10 जिलों में भी सड़कों पर पानी भर गया। मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई, छतरपुर में एक मोबाइल टावर गिर गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

बादल फटने से नदीं में बाढ़, कई टूरिस्ट फंसे

इधर, उत्तराखंड के देहरादून में बादल फंटने से सांग नदी में बाढ़ आ गई। इस दौरान कई टूरिस्ट फंस गए। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, चारधाम यात्रा मार्ग पर ऋषिकेश के पास सड़क पर मलवा आने से कुछ देर रास्ता बंद रहा।

पंजाब में आंधी तूफान का अलर्ट

पंजाब में आज भी तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में रविवार को बारिश भी देखने को मिली। रोपड़ में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अमृतसर में 5.0 मिमी, लुधियाना में 1.0 मिमी, पठानकोट में 4.0 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण औसत तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हिमाचल में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, कई जगह आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 5 दिन के मुकाबले वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं।

हरियाणा में बारिश की चेतावनी

हरियाणा के 12 जिलों में रविवार देर रात तक तेज बारिश हुई। इनमें अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और नूंह शामिल हैं। पानीपत और यमुनानगर में ओले भी गिरे। अधिकतर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है।

यूपी के 33 जिलों में अलर्ट

यूपी के 33 जिलों में मौसम विभाग ने 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 58 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बिहार के 36 जिलों में चेतावनी

बिहार के 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किशनगंज समेत 7 जिलों सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इन सभी 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पटना समेत बाकी के 29 जिलों में यलो अलर्ट है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *