Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज है चौथा बड़ा मंगल, हनुमान जी की करें पूजा, सभी दुख होंगे दूर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 03 June 2025: आज 03 जून 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। आज चौथा बड़ा मंगल (Bada Mangal) मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल ज्योतिषियों के अनुसार जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (3 June 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।

Aaj Ka Panchang 3 June 2025: आज का पंचांग -

  • पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 09 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।
  • ऋतु - ग्रीष्म
  • चन्द्र राशि - सिंह

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 13 मिनट पर
  • चन्द्रोदय - रात 12 बजकर 35 मिनट पर
  • चन्द्रास्त - देर रात 01 बजकर 14 मिनट पर
[caption id="attachment_13814" align="aligncenter" width="800"] Lord Hanuman Lord Hanuman[/caption]

शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल - शाम 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

अशुभ समय

  • राहु काल - दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 02 बजकर 06 मिनट तक।
  • दिशा शूल - उत्तर
[caption id="attachment_13815" align="aligncenter" width="800"] Lord Hanuman Lord Hanuman[/caption]

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन।

Watch on Daily Samvad