डेली संवाद, कनाडा। Canada News:
विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश की धरती पर पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
पंजाब के युवक की कनाडा में मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (
Canada
) में मौत हो गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई है जोकि पंजाब के बरनाला (Barnala) का रहने वाला बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
बताया जा रहा है कि मृतक जश्नप्रीत सिंह स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) में पढ़ाई करने के लिए गया था यहां उसकी मौत हो गई। वहीं जश्नप्रीत की मौत कैसे हुई अभी तक इसके बारे में नहीं पता चल पाया है।
[caption id="attachment_76235" align="alignnone" width="1200"]
File Photo Of Jashanpreet Singh[/caption]
परिवार ने आर्थिक मदद की लगाई गुहार
वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ ही परिवार वालों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की अपील की है ताकि बेटे का शव वापिस लाया जा सके।