Skip to content

Daily Horoscope: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, कार्यक्षेत्र में मिलेगा सम्मान, पढ़ें राशिफल

Daily Horoscope: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, कार्यक्षेत्र में मिलेगा सम्मान, पढ़ें राशिफल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: आज 23 जून 2025 की तारीख है, सोमवार  (Monday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक 23 जून, सोमवार के दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ आज के दिन सोम प्रदोष और साथ सर्वार्थ सिद्धि योग से समेत चार दूसरे शुभ योग बन रहे हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन कुछ राशि वालों पर महादेव विशेष रूप मेहरबान होंगे। आज के दिन कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 23 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की याद सता सकती हैं व घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने आर्थिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने कुछ कर्जा को भी आसानी से उतार सकेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप दूसरों के मामलों में बेवजह न बोलें। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सभी कर्मियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छी मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपने अगर किसी काम को लेकर गलती की है, तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांग लें। आपके काम में भी काफी रुचि बनी रहेगी। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप अपने बिजनेस में चल रही योजनाओं के उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह परेशान न हों। वैवाहिक जीवन में आपको आपसी सांमाजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिलें, तो आप उससे बिल्कुल पीछे न हटें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपका अच्छा खासा खर्च करने के बाद ही निपटारा होता दिख रहा है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी और आपके साथी आपके लिए कोई पुरस्कार भी दे सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माता जी का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई भी बात गुप्त ना रखें, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई ऑफर आ सकता है। आपको किसी काम को लेकर यदि टेंशन बनी हुई थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है।।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, लेकिन आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर परिवार में किसी बड़े सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो आपको उसकी कानूनी राय लेनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में आपको परमिशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें आप दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा परहेज रखना होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। माता पिता से आपको आशीर्वाद लेकर घुमने जाना आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपकी आय भी बढ़ेगी। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच विचारकर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। यदि आप किसी यात्रा का जाएं, उसमें आपको वाहन बहुत ही से सावधानी से चलाने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

Watch on Daily Samvad