Skip to content

Daily Horoscope: मेष राशि वाले लेनदेन में सतर्कता बरतें, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: मेष राशि वाले लेनदेन में सतर्कता बरतें, जाने अपना राशिफल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: आज 28 जून 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 28 जून, शनिवार को मेष राशि वालों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वृषभ राशि वालों को परिवार का अच्छा साथ मिलेगा। सिंह राशि वाले आज के दिन किसी जमीन या मकान का सौदा करने से बचें। धनु राशि वालों को आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेंगी। मीन राशि वालों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन सोच विचार कर करें। फिजूल की योजनाओं पर ध्यान देने से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु रहेंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा, उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लोगों के साथ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी शारीरिक समस्या के आने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक समस्याएं फिर उठाऐंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। कारोबार में भी आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचे। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई टेंशन हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपनी आंख व कान खुले रखें। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आप लोगों से कम से कम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके आसपास के लोगों को इससे समस्या खड़ी हो सकती है। आप यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा करने जा रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा समझदारी से करें, क्योंकि कोई चोट चपेट आदि लग सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे न हटे। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको नौकरी में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या आने से भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। आप बेवजह के कामों पर खर्च करने से बचे। आपने यदि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन किया, तो उससे आपका धन फंसने की संभावना है। आप अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपनी छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने घरेलू खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई मे समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी में न पड़े। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से अपने आगे के जीवन को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। धन को लेकर कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपना एक लक्ष्य लेकर चलेंगे, तो ही आप अपने कामों को समय से पूरा कर सकेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेगे, तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय कर पाएंगे। आप बड़ों की बातों को पूरा महत्व देंगे और बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला आप थोड़ी समझदारी दिखाते हुए लें।

Watch on Daily Samvad