डेली संवाद, नई दिल्ली।
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों का भले ही ब्रेकअप हो चुका हो, लेकिन इसके बावजूद दोनों अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर अर्जुन कपूर (
Arjun Kapoor
) ने भी रिएक्शन दिया है।
[caption id="attachment_74955" align="aligncenter" width="1200"]
Malaika Arora Instagram Post[/caption]
पोस्ट को अर्जुन कपूर ने लाइक किया
इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स के भी तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इन तस्वीरों में से एक पोस्ट पर लिखा, ‘मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से प्यार नहीं करती, मैं तुम्हें अपनी आत्मा से प्यार करती हूं। जब तक मेरा दिमाग मुझे भूल न जाए और मेरा दिल धड़कना बंद न कर दे।’
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया, जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों के बीच फिर से सब कुछ ठीक हो गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अर्जुन इज बैक!’, वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘अर्जुन और मलाइका को फिर से साथ आ जाना चाहिए।’, इसके अलावा भी कई फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
[caption id="attachment_74957" align="aligncenter" width="1200"]
Arjun Kapoor And Malaika Arora[/caption]
8 साल रिश्ते में रहे फिर हुआ ब्रेकअप
मलाइका अरोड़ा ने पहली शादी 1998 में अरबाज खान से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे जिसके कुछ वक्त बाद ही मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। हालांकि करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।
मलाइका अरोड़ा से रिश्ता टूटने के बाद अर्जुन कपूर फिलहाल सिंगल हैं। अब वे सिंगल होने के फायदों को लेकर मजेदार अंदाज में बातें करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ‘शोशा रील अवॉर्ड्स’ को होस्ट कर रहे थे, जहां उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस पर चुटकी ली। एक्टर ने कहा, आज मैं अकेला ही सही। वैसे भी, अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, आप सबके लिए भी फायदेमंद है।