Skip to content

Petrol-Diesel Price: शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel Price: शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर 70 डॉलर के आसपास जा रही हैं। इसका असर देशभर में जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है।

कीमतों में कटौती

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को जारी तेल की कीमतों में कटौती की है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 15 पैसे सस्‍ता होकर 94.66 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 18 पैसे गिरा और 87.76 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे गिरकर 94.53 रुपये और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.61 रुपये लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 94.97 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 14 पैसे सस्‍ता होकर 87.83 रुपये लीटर बिक रहा है।

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 67.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी चढ़कर 65.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

Watch on Daily Samvad