Skip to content

Petrol-Diesel Price: कच्‍चे तेल में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: स रकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद शहर में आज पेट्रोल का रेट 96 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

65 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर तक पहुंच कच्‍चा तेल

दूसरी ओर, ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चा तेल एक बार फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर तक पहुंच चुका है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव किया है, लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतों में कोई अंतर नहीं दिख रहा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ एक बार फिर 64.99 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

Watch on Daily Samvad