Skip to content

Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव एक बार फिर 76 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। इसका असर दुनियाभर के तेल बाजार पर दिख रहा, लेकिन भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर दी है।

तेल की खुदरा कीमतों में गिरावट

आज यूपी और बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में तेल की खुदरा कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे सस्‍ता होकर 94.53 रुपये लीटर बिक रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम डीजल भी 14 पैसे गिरा और 87.71 रुपये लीटर पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे गिरकर 94.57 रुपये और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.67 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 8 पैसे गिरकर 105.61 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 7 पैसे सस्‍ता होकर 92.44 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad