Skip to content

US News: दो सांसदों के घर में घुसकर गोली मारी; एक की मौत, दूसरा घायल, पत्नी को भी लगी गोली, मचा हड़कंप

US News: दो सांसदों के घर में घुसकर गोली मारी; एक की मौत, दूसरा घायल, पत्नी को भी लगी गोली, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मिनसोटा। US News: सांसदों के घर में घुसकर गोली मारने की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका (America) के शहर में दो अलग अलग सांसदों के घर में घुसकर गोली मारी गई है, जिसमें एक सांसद की मौके पर ही मौत बताई जा रही है।

पत्नी को गोलियां मारी गई

जानकारी के मुताबिक अमेरिका (US) के मिनेसोटा (Minnesota) के दो डेमोक्रेटिक सांसदों को उनके घरों में गोली मार दी गई। पहली घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की मौत हो गई है। [caption id="attachment_8306" align="aligncenter" width="800"] america america[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम दूसरी घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट को कई गोलियां मारी गई हैं। दोनों घायल हैं। दोनों की सर्जरी हुई है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे बच जाएंगे।

हमला राजनीतिक वजह से

यह जानकारी मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक वजह से किया गया लगता है। वाल्ज ने कहा कि पुलिस को मिनियापोलिस के पास के दो इलाकों – चैंपलिन और ब्रुकलिन पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली थी। हम मामले को गंभीरता ले रहे हैं।

Watch on Daily Samvad