Skip to content

Holiday News: भारी बारिश ने शहर में मचाई तबाही, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

Holiday News: भारी बारिश ने शहर में मचाई तबाही, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नागपुर। Holiday News: इस बार भारत में मानसून (Monsoon) से समय से पहले एंट्री ले ली है। वहीं मानसून के चलते देश के कई अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

बारिश ने मचाई तबाही

वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

मानसूनी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ शहरों में सड़कें पानी से भर गई हैं। झांसी, सागर, मंडला, रायसेन, भंडारा, नैनीताल में भारी बारिश हुई है। यूपी (UP) के झांसी में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है, सड़कें जलमग्न हो गई हैं। [caption id="attachment_77249" align="alignnone" width="1200"] Heavy Rainfall Heavy Rainfall[/caption]

बारिश से हालात गंभीर

महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के नागपुर (Nagpur) में भारी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। मौसम विभाग ने नागपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने बुधवार 9 जुलाई को सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।