Skip to content

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है और करीब एक महीने बाद ब्रेंट क्रूड का भाव 69 डॉलर से नीचे आया है।

खुदरा कीमतों में भी बदलाव

इस बीच बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। आज कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं तो कुछ जगह पर इसकी कीमतों में उछाल भी दिख रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हालांकि, देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 95.12 रुपये लीटर बिक रहा है। [caption id="attachment_73129" align="alignnone" width="800"] Petrol-Diesel Price[/caption] डीजल भी 28 पैसे चढ़ा और 88.29 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे गिरावट के साथ 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे गिरावट के साथ 105.60 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 15 पैसे गिरकर 91.83 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad