Skip to content

Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price : ग्‍लोबल मार्केट में कई दिनों बाद कच्‍चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका असर गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतों पर भी दिख रहा है।

कीमतों में कोई बदलाव नहीं

आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है और ज्‍यादातर जगहों पर इसके भाव बढ़े हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 95.05 रुपये लीटर बिक रहा है। [caption id="attachment_74101" align="alignnone" width="1200"] Petrol-Diesel Price Petrol-Diesel Price[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम डीजल भी 30 पैसे चढ़ा और 88.19 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 22 पैसे बढ़त के साथ 94.70 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 24 पैसे चढ़कर 87.56 रुपये लीटर बिक रहा है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 28 पैसे बढ़त के साथ 85.43 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 27 पैसे चढ़कर 87.57 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम – दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर – मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर – चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर – कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad