Skip to content

Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए हैं। आज कई शहरों में तेल की कीमतों में उछाल देखा जा सकता है।

खुदरा रेट में भी बढ़ोतरी

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें 70 डॉलर के पार जाने की वजह से कंपनियों को आज खुदरा रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। यूपी से लेकर बिहार तक आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 94.67 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 19 पैसे चढ़ा और 87.76 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे गिरकर 94.46 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 32 पैसे नीचे आकर 87.65 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम – दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर – मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर – चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर – कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad