Skip to content

Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आए बदलाव का असर बुधवार सुबह देश के खुदरा बाजार पर भी दिखा। आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं।

कोई बदलाव नहीं दिख रहा

इसमें नोएडा जैसे शहर में तेल सस्‍ता हुआ तो बिहार की राजधानी पटना में महंगा हो गया है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.75 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 19 पैसे गिरा और 87.78 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे बढ़त के साथ 94.64 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 21 पैसे चढ़कर 87.41 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad